
Ranchi : राज्यपाल रमेश बैस एवं राज्य की प्रथम महिला रामबाई बैस शनिवार को सपरिवार नेतरहाट पहुंचे. उन्होंने मैग्नोलिया पॉइंट से सूर्यास्त के मनोरम दृश्य को देखा. इससे पूर्व नेतरहाट पहुंचने पर पलामू प्रमंडल के आयुक्त जटा शंकर चौधरी, डीआइजी पलामू राज कुमार लकड़ा, लातेहार के उपायुक्त अबू इमरान, एसपी अंजनी अंजन सहित जिला प्रशासन के तमाम पदाधिकारियों ने राज्यपाल का स्वागत किया. राज्यपाल के अरुणोदय अतिथिशाला पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.
बता दें कि रांची से यह करीब 150 किलोमीटर की दूरी पर स्थित नेतरहाट झारखंड का एक प्रमुख पर्यटन-स्थल है. इसे पहाड़ों की रानी भी कहते हैं. समुद्र तल से 3622 फीट की ऊंचाई पर स्थित होने के कारण सालों भर यहां का मौसम ठंडा रहता है. बड़ी संख्या में यहां पर लोग सूर्योदय व सूर्यास्त देखने आते हैं.
इसे भी पढ़ें – Petrol- Disel Price Hike: छह दिन में पांचवीं बार बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानिए आज की अपडेट




