
Ranchi: बीएयू में आयोजित सेमिनार के उद्घाटन के मौके पर झारखंड के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन द्वारा कवियित्री शैल सिंह की काव्य पुस्तक ‘अभिव्यंज्जना’ का विमोचन किया गया. इस काव्य पुस्तक में कवियित्री ने अपने ह्रदय के उदगार को 142 काव्य धाराएं एवं 6 गजलों की रचनाओं को रखा है. इस कविताओं की माला पुस्तक में कवियित्री शैल सिंह ने अपनी कल्पनाओं एवं भावनाओं की अनुभूति एवं अंतरात्मा के उदगार को सृजित कर पेश की है. इस कविता माला में कवियित्री ने ख़ुशी, हताशा, निराशा, विरह, वियोग, बिछड़न के संवेग को शब्दों की वाणी से कविताओं में मुखरित किया है.

एमए (समाजशास्त्र) एवं बीएड शिक्षा प्राप्त कवियित्री शैल सिंह एक कुशल गृहणी और बीएयू के कुलपति डॉ ओंकार नाथ सिंह की धर्म पत्नी है. इनकी अबतक शब्दों की चहलकदमी, कालजयी, काव्य पंचवटी, भोर की ओर, अक्षर रंगोली, साज सा रंग रचनाएं प्रकाशित हुई है. इन्होंने विभिन्न काव्य सम्मेलनों, काव्य गोष्ठियों एवं हिंदी दिवस के कार्यक्रमों में शिरकत की है. आकाशवाणी में भी कविताओं की प्रस्तुति दी है. इनकी रचनाएं समाचार – पत्र एवं पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी है.




