
Ranchi : झारखंड लोकसेवा आयोग अक्टूबर से दिसंबर माह के बीच नौ विभिन्न विभागों की नियुक्ति के लिए प्रारंभिक, मुख्य परीक्षा के अलावा साक्षात्कार लेगा. जेपीएससी ने इस बात की जानकारी रिवाइज्ड एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी कर दी है.
जेपीएससी की ओर से जो एग्जामिनेशन कैलेंडर जारी किया गया है, उसमें पर्सनल डिपार्टमेंट, माइंस एंड जियोलॉजी डिपार्टमेंट सहित पांच विभागों के 9 विभिन्न पदों पर नियुक्तियों के लिए परीक्षा लेनी है.
इसे भी पढ़ें – एनआइओएस और जेईपीसी की लापरवाही से परेशान हो रहे 4000 पारा शिक्षक, सर्टिफिकेट में नहीं हो रहा सुधार
आयोजित होंगी विभिन्न परीक्षाएं
जारी कैलेंडर के मुताबिक छठी डिप्टी कलेक्टर (लिमिटेड) की मुख्य परीक्षा 10 और 11 अक्टूबर को होगी. साइंटिफिक ऑफिसर के लिए साक्षात्कार 27 अक्टूबर को लिया जायेगा. विभिन्न विभागों के असिस्टेंट इंजीनियर पद के लिए मुख्य परीक्षा 6 से 8 नवंबर के बीच ली जायेगी. सिविल सर्विसेस परीक्षा 2017 (बैकलॉग) की प्रारंभिक परीक्षा 1 नवंबर को होगी.
अकाउंट ऑफिसर पद पर नियुक्ति की लिखित परीक्षा 11 से 13 दिसंबर के बीच होगी. असिस्टेंट इंजीनियर (सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल) की लिखित परीक्षा 5 से 7 दिसंबर के बीच ली जायेगी. वहीं असिस्टेंट डायरेक्टर/सब डिविजनल एग्रीकल्चर ऑफिसर की लिखित परीक्षा 12 से 16 अक्टूबर तक चलेगी. इसके अतिरिक्त असिस्टेंट पब्लिक प्रोसिक्यूटर के लिए साक्षात्कार 7 से 11 दिसंबर और फिर 14 से 18 दिसंबर तक लिया जायेगा. असिस्टेंट टाउन प्लानर की नियुक्ति के लिए तारीखों की घोषणा जल्द ही की जायेगी.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग एसपी हाइकोर्ट के समक्ष हुए उपस्थित, कोर्ट ने कहा- ऐसा लग रहा है जांच अभियुक्त को बचाने के लिए की जा रही है




I used to be able to find good info from your blog posts.
Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thank you ever so for you article post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.