
Ranchi : भूमि अधिग्रहण बिल और धर्मांतरण बिल को लेकर प्रोटेस्ट मार्च और मानव श्रृंखला बनाया गया. मानव श्रृंखला सुजाता चौक से लेकर डंगरा टोली चौक तक था. इस प्रोटेस्ट के दौरान सरना कोड की भी मांग कि गयी. साथ ही साथ भूमि अधिग्रहण बिल और धर्मांतरण बिल को रद्द करने कि मांग की गयी. मानव श्रृंखला में भारी संख्या में ईसाई और सरना शामिल थे. इस दौरान आदिवसी विकास समिति के युवा मोर्चा के महासचिव विकास तिर्की ने सरकार से पूछा कि सरकार बताये आरक्षण धर्म के आधार पर मिलता है या जाती के आधार पर. उन्होंने सरकार पर ये आरोप लगाया कि आदिवासियों को बर्बाद करने की ये साजिश हैं.
आरक्षण नीति और नियोजन नीति लागू करने की मांग
मानव श्रृंखला के माध्यम से भूमि अधिग्रहण बिल और धर्मांतरण बिल को रद्द करने के साथ-साथ आरक्षण नीति और नियोजन नीति को लागू करने की मांग की गयी. महासचिव विकास तिर्की ने कहा कि सरकार सरना आदिवासी और ईसाई को बांटने का काम कर रही हैं. इसे हम लोगों ने नकार दिया है. हम सभी सरना ईसाई भाई-भाई हैं. हमने अपनी एकता को मानव श्रृंखला के माध्यम से दिखा दिया है.
इसे भी पढ़ें- जयंत जी! पूर्व विधायक विनोद सिंह से बहस करेंगे क्या?
सरकार आदिवासी विरोधी है, हमारी जमीन छीनकर पूंजीपतियों को देना चाहती है
आदिवासी विकास समिति ने सरकार को जमकर कोसते हुए कहा कि सरकार आदिवासी विरोधी है, सरकार झारखंडी विरोधी है, हमारी जमीन छीनकर पूंजीपतियों को देना चाहती है. उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे नहीं मानी गयी तो हम उग्र आंदोलन करेंगे और 2019 से पहले सरकार को उखाड़ फेकेंगे. उन्होंने आगे कहा कि मिशनरी ऑफ चैरिटी का पर्दाफाश हो गया है क्या सही था क्या गलत था. सरकार आदिवासियों पर जो चढ़ाई कर रही है हम उसके खिलाफ अब रणनीति बनाकर विरोध करेंगे.
इसे भी पढ़ें- घोषणा कर भूल गयी सरकार – 15 जुलाई : नहीं बन सका मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट, हुनर ऐप भी हुआ बेकार
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं




