
Koderma: जिले के तिलैया थाना अंतर्गत स्मार्ट बाजार के समीप एक निर्माणाधीन मकान में तीन लोग ब्राउन शुगर सेवन करते हुए पकड़े गए हैं. जानकारी के अनुसार उन लोगों के पास से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर मिला. एएसपी प्रवीन पुष्कर ने बताया कि इन तीनों के निशानदेही पर दो और लोगों को पकड़ा गया है जिनसे पूछताछ जारी है. इनके ही निशानदेही पर थाना क्षेत्र के ही गुमो में एक घर में छापामारी की गई, जहां से भारी मात्रा में ब्राउन शुगर और कुछ रुपयों की बरामदगी की गई. फिलहाल घर का मालिक सत्यानंद पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, उसकी खोजबीन जारी है. पुलिस की मानें तो ब्राउन शुगर के काम में कई लोगों के सम्मिलित होने की संभावना है. हिरासत में लिए गए लोगों में एक स्कूल का बच्चा भी है. उसने बताया कि मैं पिछले 15 दिनों से इसका सेवन कर रहा हूं और इन लोगों ने ही मुझे आदत दिलवाया था. खबर लिखे जाने तक पूछताछ जारी है.




