BiharJharkhandLead NewsRanchiTOP SLIDER

पटना बम ब्लास्ट के दोषियों को आज सुनायी जायेगी सजा, अधिकांश आतंकवादी रांची से जुड़े हैं

Patna: पटना में आयोजित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आठ वर्ष पूर्व हुंकार रैली में बम ब्लास्ट करने वाले आतंकवादियों को आज सजा सुनाई जायेगी. अदालत में पूर्व में ही आठ आतंकवादी दोषी करार दे चुका है. जिन्हें सजा दी जायेगी उनमें हैदर अली, नोमान अंसारी, मो. मुजिबुल्लाह अंसारी, मु. इम्तियाज आलम, अहमद हुसैन, मो. फिरोज असलम, इम्तियाज अंसारी, मो. इफ्तिकार आलम, अजहरुद्दीन कुरैसी और तौफिक अंसारी शामिल हैं. इनमें से अधिकांश रांची से हैं.

इसे भी पढ़ेंःरांची : नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने वाले 4 सप्लायर गिरफ्तार

गौरतलब है कि आठ साल पहले 27 अक्टूबर को  गांधी मैदान में नरेंद्र मोदी की हुंकार रैली के दौरान सीरियल ब्लास्ट  हुआ था. बीते   बुधवार को एनआईए कोर्ट के विशेष जज गुरुविंदर सिंह मल्होत्रा ने अपना फैसला सुनाया था. इसमें आठ दोषी करार दिए गए थे. वहीं एक को सबूतों के अभाव में बरी किया गया था. आयोजन स्थल गांधी मैदान के साथ ही पटना रेलवे स्टेशन पर भी ब्लास्ट किया गया था. ब्लास्ट में करीब 84 लोग घायल हुए थे.

 

ब्लास्ट की साजिश राजधानी रांची में रची गई थी. ब्लास्ट के तार रांची से जुड़ते ही रांची पुलिस तुरंत पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई थी. पुलिस ने सबसे पहले रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित सीठियो बस्ती में छापेमारी कर पटना में पकड़े गए आतंकी इम्तियाज के घर से भारी मात्रा में विस्फोटक और कई महत्वपूर्ण कागजात बरामद किए थे. इसी छापेमारी में इंडियन मुजाहिदीन के रांची मॉड्यूल का खुलासा हुआ था. इसके बाद पुलिस ने एक के बाद एक आतंकियों को पकड़ा था.

Related Articles

Back to top button