
New Delhi: कोरोना काल में राज्य सरकार ने 24 मार्च 2020 से 20 दिसंबर 2020 तक आवेदित स्कूल बसों की कर माफी की गई है. मंत्री चम्पई सोरेन ने कहा कि इसके बाद कि अवधि 21 दिसंबर 2020 से 31 मार्च 2021 तक कि अवधि के लिए पुनः सरकार ने एक मार्गदर्शन जारी किया है और यह तय हुआ है कि अपरिचालित स्कूल बसों के पथकर छूट संबंधित प्रधानाध्यापक द्वारा शपथ पत्र एवम जिला परिवहन पदाधिकारी की जांच के बाद नीति निर्धारित कर की जाएगी. जहां तक इसके बाद के कोरोना काल की अवधि की बात है उसपर जिला परिवहन पदाधिकारी से जांच कराया जाएगा. जांच रिपोर्ट के आधार पर छूट दिया जाएगा.
मथुरा महतो ने टैक्स में छूट देने की मांग की थी
झामुमो विधायक मथुरा महतो ने सरकार से कोरोना काल मे जिस जिस अवधि में स्कूल बंद थे उस समय के स्कूल बसों का टैक्स माफ किया जाय.
जेएसएलपीएस के तहत कार्यरत IPRB/IBAP के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि
जेएसएलपीएस के तहत कार्यरत IPRB/IBAP के मानदेय में जल्द होगी वृद्धि होगी. मंहगाई बढ़ी है, ऐसे में सरकार इसपर विचार कर रही है. यह बातें संसदीय कार्य मंत्री आलमगीर आलम ने सदन के अंदर कही. वह भाजपा विधायक सीपी सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे. इस दौरान उन्होंने कहा कि इनकी नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर हुई थी. फिलहाल इनके शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर एचआर पालिसी से जोड़ने का कोई विचार नहीं है.
2014 से नहीं हुई मानदेय में वृद्धि
सीपी सिंह ने पूछा था कि जेएसएलपीएस के तहत कार्यरत IPRB/IBAP के मानदेय में 2014 से वृद्धि नहीं हुई है. मंहगाई को देखते हुए क्या सरकार मानदेय में वृद्धि करेगी? इसी सवाल के जवाब में उपरोक्त बातें संसदीय कार्य मंत्री ने कही.




