JharkhandLead NewsRanchi

सदन में सरकार : मंत्री का वादा, झारखंड में तीन महीने के अंदर मदरसा बोर्ड का गठन होगा

Ranchi: झारखंड में तीन माह के अंदर मदरसा बोर्ड का गठन कर लिया जाएगा. मैं इसको लेकर खुद गंभीर हूं. मंत्री बनने के बाद से इसके लिए प्रयासरत हूं. चुकी मदरसा शिक्षा विभाग से संचालित होता है. ऐसे में बीते 3 मार्च को ही मैंने पत्राचार किया है. यह बातें सदन के अंदर मंत्री हफीजुल हसन ने कही. उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड का गठन भी प्रक्रियाधीन है. इसपर भी जल्द फैसला लिया जाएगा. साथ ही उर्दू एकेडमी पर भी विचार कर रहा हूँ.

उर्दू एकेडमी, वक़्फ़ बोर्ड और मदरसा बोर्ड का गठन कबतक

गांडेय विधायक डॉ सरफराज अहमद ने पूछा था कि 21 वर्ष बाद भी राज्य में उर्दू एकेडमी नहीं है. वक्फ बोर्ड प्रक्रियाधीन है और मदरसा बोर्ड का भी गठन नहीं हो पाया है. यह कब तक होगा और अब तक क्यों नहीं हो पाया है. इन सवालों के जवाब में सरकार की ओर से मंत्री हफीजुल हसन ने उपरोक्त बातें कही.

इसे भी पढ़ें :  सदन में सरकार : तीन महीने पहले से जारी OBC आरक्षण की व्यवस्था के साथ कराये जायेंगे पंचायत चुनाव

Related Articles

Back to top button