
Jamshedpur : परसुडीह के गोलपहाड़ी में एक सरकारी चापाकल को कब्जाकर उसमें मोटर लगाने का मामला सामने आया है. इसकी जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसका विरोध करते हुए संस्था मेराकी को इसकी जानकारी दी. इसके बाद संस्था के सचिव रीता पात्रो मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को लेकर सीधे परसुडीह थाने पर प्रदर्शन किया. साथ ही आरोपी के बारे में भी बताया. पुलिस से मांग की कि चापाकल को दबंगों के कब्जे से मुक्त किया जाए. ऐसा नहीं होने पर वे डीसी से भी इसकी शिकायत कर सकते हैं.
मुखिया के प्रयास से लगा था चापाकल
चापाकल के बारे में बताया गया कि इसे मुखिया के प्रयास से लगाने का काम किया गया है. बाद में इसकी जानकारी मुखिया को भी दी गई. इस तरह का मामला कई थाना क्षेत्रों में भी पूर्व में सामने आया था. कई जगहों पर तो सरकारी चापाकल को अवैध रूप से चहारदीवारी के भीतर भी कर लिया गया है.
इसे भी पढ़ें- प्लास्टिक की पिस्टल लेकर रंगदारी वसूलने निकला बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़ा, 9MM की असली गोली भी बरामद




