
Ranchi: दिवंगत पूर्व आइपीएस व खेल प्रशासक अभिताभ चौधरी का अंतिम संस्कार आज हरमू मुक्ति धाम में किया जाएगा. तय कार्यक्रम के अनुसार आज सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए जेएससीए स्टेडियम में रखा जाएगा. तीन बजे स्टेडियम से हरमू मुक्तिधाम के लिए अंतिम यात्रा शुरू होगी. मुक्तिधाम पहुंचने के बाद पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार किया जाएगा.

मालूम हो कि एक दिन पूर्व तड़के सुबह उन्हें हार्ट एटैक आया था. सुबह के करीब 9.50 पर उन्होंने एक स्थानीय अस्पताल में अंतिम सांस ली. हालांकि, उन्हें बचाने के लिए करीब डेढ़ घंटे तक डॉक्टर जद्दोजहद करते रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी थी. उनका पार्थिव शरीर उनके अशोक नगर स्थित आवास लाया गया. जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत विभिन्न वर्ग के लोगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उनकी पत्नी निर्मला चौधरी व बेटी नियति चौधरी पहले से ही उनके साथ थीं. मंगलवार की शाम बेटा अभिषेक चौधरी दिल्ली से रांची पहुंच चुके हैं.




