
New delhi : अगर आप online रेल टिकट बुक करते हैं तो ये खबर आपके काम की है. अब आप ट्रेन का टिकट चंद सेकेंड में बुक कर सकेंगे . इसके लिए रेल मंत्रालय की कंपनी इंडियन रेलवे टूरिज्म एवं कैटरिंग कारपोरेशन (IRCTC) ने न सिर्फ अपनी वेबसाइट को अपग्रेड किया है बल्कि अपना पेमेंट गेटवे IRCTC-iPay भी शुरू किया है.
यह लाइव हो चुका है. इससे टिकट खरीदने वालों को बुकिंग के लिए किसी बैंक के पेमेंट गेटवे पर भुगतान में लगने वाले समय की बचत होगी. जैसे ही कोई यात्री अपना टिकट रद्द कराता है तो उसका रिफंड तुरंत उनके खाते में हो जाएगा.
इसे भी पढ़ें : आपके मोबाइल में भी है बारकोड स्कैनर ऐप तो तुरंत हटाये, एक करोड़ से अधिक लोगों को पहुंचा चुका है नुकसान
प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत का विजन के तहत हुआ काम
आईआरसीटीसी का कहना है कि प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के विजन के तहत अपने यूजर इंटरफेस को अपग्रेड किया है. तभी तो यह इंटरनेट टिकटिंग वेबसाइट एशिया पैसिफिक की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स वेबसाइटों में से एक हो गई है.
चूंकि, इस पर भारतीय रेलवे के कुल रिजर्व टिकटों का 83 फीसदी बुक होता है, इसलिए इसमें और भी सुधार हो रहा है. अब एक कदम आगे बढ़ते हुए आईआरसीटसी आईपे की शुरूआत की गई है.
इसे भी पढ़ें : रेलगाड़ी की चपेट में आने से हाइवा ऑपरेटर की मौत
तत्काल धनवापसी का एक नया फीचर शुरू
IRTC IPay के तहत, आईआरसीटीसी वेबसाइट/मोबाइल ऐप का उपयोग करने वालों को तत्काल धनवापसी का एक नया फीचर शुरू किया गया है. इस सुविधा में, एक यूजर को अपने यूपीआई बैंक खाते या भुगतान के अन्य साधनों से डेबिट के लिए सिर्फ एक बार ही मेनडेट देना होगा. फिर वह पेमेंट इंस्ट्रूमेंट आगे के ट्रांजेक्शन के लिए अधिकृत हो जाएगा.
पेमेंट में लगने वाला समय होगा कम
आईआरसीटीसी का कहना है कि ऑटोपे सुविधा होने से टिकट बुकिंग की उच्च विश्वसनीयता सुनिश्चित होगी. क्योंकि, यह भुगतान साधन उपकरण विवरण में उपयोगकर्ता के समय को कम करता है. यह सुविधा तत्काल बुकिंग के लिए रिफंड समय को कम करने के लिए भी है.
इसे भी पढ़ें : पांच साल की Teera को है रेयर बीमारी, जान बचाने को चाहिये 22 करोड़ का इंजेक्शन, कैसे होगा इंतजाम




