Crime NewsDhanbad

रेलगाड़ी की चपेट में आने से हाइवा ऑपरेटर की मौत

Dhanbad: सुदामडीह थाना क्षेत्र के न्यू इस्ट निवासी 27 वर्षीय युवक सुभाष मालाकार की गोमो खड़कपुर लाइन सुदामडीह रेलवे लाइन में अज्ञात रेलगाड़ी के चपेट में आने से मौत हो गयी. भोजुडीह जीआरपी ने सुदामडीह थाना के सहयोग से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए धनबाद पीएमसीएच भेज दिया है.

बताते चलें कि युवक जीनागोंड़ा कोलियरी के आउटसोर्सिंग में हाइवा ऑपरेटर के रूप में काम करता था. स्थानीय लोगों ने कहा कि युवक पिछले तीन-चार दिनों से शराब के नशे में धुत होकर घर में पड़ा रहता था. उसकी पत्नी भी उसको छोड़ कर मायके चली गई थी. वह अपनी मां और बहन से अलग हटकर दूसरे रूम में अकेला रहा करता था.
अब कई तरह के अंदेशे लगाए जा रहे हैं. किसी का कहना है कि ये एक हादसा हैं तो कोई इसे तनाव में आकर आत्महत्या करने की भी बात कर रहा है.

Related Articles

Back to top button