Corona_UpdatesJharkhandRanchiSports

Good News: सभी एथलीटों को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन दिलायेगा झारखंड एथलेटिक्स संघ

Ranchi: झारखंड एथलेटिक्स संघ ने एथलीटों के लिए शानदार पहल की है. संघ सबों को नि:शुल्क कोरोना वैक्सीन दिलायेगा. जेओए प्रमुख मधुकांत पाठक के मुताबिक, एथलेटिक्स संघ ने राज्य में कोविड -19 के प्रसार को देखते हुए फैसला लिया है कि राज्य के सभी एथलीटों को वैक्सीन दी जायेगी. इसके लिए जिला एथलेटिक्स संघ के सभी अध्यक्ष, सचिवों से आग्रह किया गया है.

उनसे एक सप्ताह के भीतर सभी एथलीटों की सूची तैयार करके मंगायी गयी है. झारखंड एथलेटिक्स संघ को जब सूची मिल जायेगी तब उसके बाद 1 मई से उनका कोविड-19 का वैक्सीनेशन कराया जायेगा. वैक्सीनेशन में व्यय की जाने वाली राशि का वहन जेओए के द्वारा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें :गढ़वा में दो, पलामू और लातेहार में एक-एक कोरोना संक्रमित की मौत

किनको किस आधार पर मिलेगा लाभ

संघ ने एथलीटों के लिए कुछ नियम और शर्तों को तय किया है. इसके मुताबिक जिनकी उम्र 18 वर्ष से ऊपर होगी, उन्हें ही लाभ मिलेगा. खिलाड़ी ने अपने जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राज्य स्तर पर पदक जीते हों.

पूर्वी क्षेत्र एथलेटिक्स प्रतियोगिता, जूनियर नेशनल, सीनियर नेशनल में राज्य के लिए पदक जीता होना आवश्यक होगा. सीनियर नेशनल में बेहतर प्रदर्शन करने वाले, सभी प्रतियोगिता में लगातार तीन वर्ष में बेहतर करने वाले और ऐसे एथलीट जो सरकारी सेवा में नहीं हैं, उन्हें नि:शुल्क वैक्सीनेशन का लाभ मिलेगा.

इसे भी पढ़ें :फिर से दीदी किचन, सीएम किचन शुरू कराएगी सरकार, प्रवासियों को देगी रोजगार

Related Articles

Back to top button