
New Delhi : चेन्नई सुपर किंग्स ने शुक्रवार को केकेआर को हराकर चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया था . मैच के बाद जब मशहूर कमेंटेटेर हर्षा भोगले ने सीएसके कप्तान महेंद्र सिंह धौनी से कहा कि आप अपने पीछे एक विरासत छोड़कर जा रहे हैं तो धौनी ने इसके रिप्लाई में कहा कि लेकिन मैंने अभी तक छोड़ा नहीं है.
धौनी के इस बयान के बाद इस बात की उम्मीद की जाने लगी थी कि वे चेन्नई की तरफ से एक सीजन में और खेलते नजर आ सकते हैं. अब सीएसके के अधिकारियों ने इस बात पर मुहर लगा दी है कि अगले सीजन में भी धौनी ही सीएसके की तरफ से खेलते नजर आएंगे क्योंकि टीम उन्हें मेगा आईपीएल ऑक्शन में रिटेन करेगी.
इसे भी पढ़ें :झारखंड में बिल्डर्स को रेरा में आफलाइन से आनलाइन रजिस्टर कराने का 30 अक्टूबर तक मौका
टीम को धौनी की जरूरत है
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सीएसके मैनजमेंट ने धौनी को रिटेन करने की पुष्टि कर दी है. एएनआई से बात करते हुए सीएसके के एक अधिकारी ने कहा कि पहले रिटेंशन कार्ड का इस्तेमाल कप्तान को रिटेन करने के लिए किया जाएगा. ये एक फैक्ट है. रिटेन कोई ऐसी चीज नहीं है जिसके बारे में हम नहीं जानते हैं. धौनी के मामले में ये कोई महत्व नहीं रखता है. उनके केस में वो सेकेंडरी चीज होगी. क्योंकि उनके लिए पहला रिटेंशन कार्ड इस्तेमाल किया जाएगा. टीम को धौनी की जरूरत है और निश्चिंत रहें कि वह अगले साल वापस आएंगे.
इसे भी पढ़ें :T20 World Cup आज से, जानें पाकिस्तान के अलावा किन टीमों से भिड़ेगा भारत, देखें टीम इंडिया का शेड्यूल
आगे की योजना के बारे में ये कहा था धौनी ने
सीएसके को चौथी बार खिताब दिलाने के बाद धौनी ने आगे की योजना पर कहा कि मैं पहले भी कह चुका हूं, यह बीसीसीआई पर निर्भर करता है कि मैं कितने दिनों तक खेलूंगा. दो नई टीमों के आने के साथ हमें तय करना है कि सीएसके के लिए क्या अच्छा है. यह मेरे टॉप तीन या चार में होने के बारे में नहीं है. यह सुनिश्चित करने के लिए एक मजबूत कोर टीम बनाने के बारे में है कि फ्रैंचाइजी को नुकसान न हो. हमें यह देखना होगा कि अगले 10 वर्षों में कौन योगदान दे सकता है.
इसे भी पढ़ें :Big News: झारखंड में जल्द बजेगा पंचायत चुनाव का बिगुल, प्रस्ताव तैयार




