
Patna : जमुई सांसद चिराग पासवान को एक और बड़ा झटका लगा है. चिराग पासवान को नयी दिल्ली में 12 जनपथ स्थित सरकारी बंगला जल्द खाली करना पड़ सकता है. केंद्र सरकार ने चिराग को अपने पिता रामविलास पासवान के सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया है.
इसे भी पढ़ें : जजों की सुरक्षा को लेकर जमशेदपुर पुलिस सतर्क
दिल्ली के 12 जनपथ बंगले में वर्षों तक रहे थे रामविलास
दरअसल, रामविलास पासवान पिछले कई वर्षों से दिल्ली के 12 जनपथ स्थित इस सरकारी बंगले में ही रह रहे थे. पिछले साल उनका निधन हो गया. ऐसे में सरकार ने चिराग को 12 जनपथ स्थित उनके पिता के नाम से आवंटित सरकारी बंगले को खाली करने का आदेश दिया है.हालांकि चिराग ने 8 अक्टूबर तक का समय मांगा था लेकिन चिराग को कोई राहत नहीं मिली है.आपको बता दे कि शहरी विकास एवं आवास मंत्रालय के अंतर्गत आने वाले संपदा निदेशालय ने 14 जुलाई को बंगला खाली करने का नोटिस दिया था.
इसे भी पढ़ें : पूर्व विधायक और वनांचल आंदोलनकारी दूती पाहन का निधन, राजनेताओं ने जताया शोक




