BokaroJharkhandlok sabha election 2019

गोमिया में गैस वाहन जब्त कर आचार संहिता का मामला दर्ज

Bermo : बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना अंतर्गत होसिर पूर्वी पंचायत स्थित होसिर में रविवार को प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना के तहत गैस का वितरण किया जा रहा था. गैस वितरण के दौरान ही गोमिया के अंचलाधिकारी सह निर्वाचन पदाधिकारी सह सीओ को सूचना मिली कि गैस का वितरण करने वाले वाहन में राजनीति पार्टी भाजपा, पीएम एवं सीएम का बैनर पोस्टर लगा कर लाभुकों के बीच गैस सिलेंडर और चूल्‍हे का वितरण किया जा रहा है, जो कि आचार संहिता उलंघन के तहत आता है.

सूचना मिलते ही सहायक निर्वाचन पदाधिकारी ओम प्रकाश मंडल व गोमिया के थाना प्रभारी अनिल उरांव गैस वितरण स्थल पर जाकर गैस लदे तीन वाहनों को जब्त कर थाना ले आयी. थाना में कांड संख्या 34/19 के तहत मामला दर्ज किया गया है. बताया गया कि उक्त गैस एजेंसी कुलगो ग्रामीण गैस एजेंसी के नाम से है.

इसे भी पढ़ें : कांग्रेस ने आदिवासियों को गुमराह कर केवल मतपेटी भरने का काम किया : समीर उरांव

 

Related Articles

Back to top button