
Panipat: टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिये एकमात्र स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा की तबीयत बिगड़ गई है. चोपड़ा मेडल जीतने के दस दिन मंगलवार को पानीपत पहुंचे. जिले के गांव खंडारा में स्वागत कार्यक्रम था. मंच पर पहुंचने के बाद ही नीरज को परेशानी महसूस हुई. तुरंत उन्हें मंच के पीछे ले गये. बताया जा रहा है कि परिजन वहां से उन्हें अस्पताल ले गये हैं.
इसे भी पढ़ें :नक्सलियों की जानलेवा खोजः इंजेक्शन सिरिंज में डेटोनेटर लगाकर तैयार कर रहा है घातक प्रेशर बम
पता चला है कि नीरज को 3 दिन से बुखार आ रहा था, हालांकि, कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है. गला भी खराब बताया गया है. कार्यक्रम में खूब भीड़ भी जुटी थी. नीरज के बीमार के होने के साथ ही कार्यक्रम को बहुत जल्द खत्म कर दिया गया. मालूम हो कि तबीयत खराब होने के कारण ही नीरज शुक्रवार को हरियाणा सरकार की तरफ से आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा नहीं ले पाए थे. वे इस समारोह से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़े थे.
इसे भी पढ़ें : जुगसलाई पुलिस के हत्थे चढ़ा ‘औरंगजेब’, भाड़े पर कार लेकर रख देता था बंधक




