
Godda: गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे अपने संसदीय क्षेत्र में घूम रहे थे. बीच में सड़क खराब थी. सड़क के किनारे वहां के ग्रामीण मौजूद थे. उन्होंने सांसद को रोक-रोककर सड़क की मरम्मती कराने की मांग की. इसपर सांसद ग्रामीण को जवाब देते हुए बोले कि राज्य के सीएम और यहां की विधायक दीपिका पांडेय सिंह सिर्फ पैसा खा रहे हैं. उन्हें सड़क बनवाने को कहिये.
सांसद का ग्रामीण को यह जवाब देते हुए पूरा वीडियो वायरल हो रहा है. सांसद निशिकांत दुबे नीजि विमान से दुमका लौटे थे. दुमका से सड़क मार्ग से देवघर जा रहे थे. इसी बीच महागामा विधानसभा क्षेत्र के जर्जर सड़क को ठीक करवाने की मांग वहां के स्थानीय कर रहे थे.
जानिये क्या कहा है पूरे वीडियो में
वीडियो में सांसद वो ग्रामीण से कह रहे हैं कि आप पांच तरह के वोट देते हैं. पहला वार्ड को वोट देते हो, मुखिया को वोट देते हो, जिला परिषद को वोट देते हो, विधायक को वोट देते हो और सांसद को वोट देते हो. एक वोट तो नहीं देते हो ना. पांच वोट पांच काम के लिए देते हो. यह रोड पीडब्लयूडी का है. राज्य सरकार का रोड है. यह जो हेमंत सोरेन और दीपिका पांडे सिंह हैं न सब पैसा खा रहे हैं. उनसे जाकर बोलें. जाते-जाते उन्होंने कहा कि हम इसको नेशनल हाइवे बनवा रहे हैं. जिस दिन पास हो जाएगा. उस दिन हमको यह रोड दिखाना.




