JharkhandLead NewsRanchi

हर दिन 10 टन कंप्रेस्ड बायोगैस तैयार करेगा GAIL, झिरी में प्लांट लगाने का रास्ता साफ

Ranchi: झारखंड सरकार और गेल इंडिया लिमिटेड ने राजधानी को कचरे से मुक्त करने की पहल की है. जिसके तहत अब झिरी डंपिंग यार्ड में गेल कंप्रेस्ड बायो गैस प्रोडक्शन के लिए प्लांट लगाया जाएगा. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के उद्देश्य से गेल इंडिया लिमिटेड और रांची नगर निगम के बीच कचरे से गैस उत्पादन के लिए प्लांट के निर्माण को लेकर एमओयू साइन किया गया. इसके लिए पहले चरण का कार्य चल रहा है. नगर आयुक्त शशि रंजन ने शुक्रवार को झिरी का निरीक्षण भी किया. नगर आयुक्त ने कहा कि गेल इंडिया के प्रतिनिधि ससमय कार्यों को पूरा करे. इस प्लांट से हर दिन करीब दस टन कंप्रेस्ड बायो गैस का प्रोडक्शन हो सकेगा. वहीं इसके लिए हर दिन 300 टन कचरा प्रोसेस किया जाएगा. 150-150 के दो प्लांट से बायो गैस का प्रोडक्शन किया जाएगा. मौके पर उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार, चीफ इंजीनियर राकेश कुमार के अलावा नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के सात अपर सचिव को विशेष सचिव रैंक में मिला प्रमोशन

Related Articles

Back to top button