
Haldiya : पश्चिम बंगाल में चुनाव पूर्व और चुनाव के दौरान हिंसा तो आम बात रही है लेकिन अब मतगणना के बाद रिजल्ट आने पर भी हिंसा की वारदातें होने लगी हैं. रविवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 की मतगणना के दौरान हिंसा की वारदातों की खबरें सामने आयी हैं. भाजपा के दिग्गज नेता शुभेंदू अधिकारी ने इस चुनाव की सबसे हॉट नंदीग्राम विधानसभा सीट से बंगाल की सीएम और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी को हरा दिया था, लेकिन इस नतीजे से टीएमसी कार्यकर्ता संतुष्ट नहीं हुई. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हल्दिया के मतगणना केंद्र पहुंचे शुभेंदू अधिकारी की कार पर हमला किया. इस घटना के बाद शुभेंदू वहां से निकल गये.
वहीं टीएमसी के कार्यकर्ता फिर से मतगणना की मांग कर रहे हैं. हल्दिया में सुरक्षा बलों की भारी मौजूदगी के बावजूद वहां हंगामा जारी है.
वहीं इससे पहले भारतीय जनता पार्टी के दफ्तर को जलाने की घटना भी हुई है.
इसे भी पढ़ें :Bengal Assembly Election Results : BJP के दिग्गज नेता बाबुल सुप्रियो 50 हजार वोटों से हारे, जानिए कौन कहां से जीता




