
Simdega : जलडेगा प्रखंड के खरवागढ़ा गांव की एक छात्रा से दुष्कर्म की घटना का मामला प्रकाश में आया है. घटना को लेकर ओडगा ओपी में मामला दर्ज कराया गया है. छात्रा ने कहा है कि स्कूल जाने के दौरान उसने एक स्कूटीवाले से लिफ्ट ली. वह स्कूटीवाला उसे स्कूल न ले जाकर जंगल ले गया और वहां उसने उसके साथ दुष्कर्म किया.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
प्राप्त जानकारी के अनुसार खरवागढ़ा गांव की एक छात्रा जलडेगा प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय जाने के लिए घर से निकली थी. उसे विद्यालय पहुंचने में देर हो रही थी. इसी क्रम में एक स्कूटीवाला जलडेगा की ओर आ रहा था. छात्रा द्वारा उससे लिफ्ट मांगने पर स्कूटी सवार ने छात्रा को अपनी स्कूटी में बैठा लिया. लेकिन, कुछ दूर जाने के बाद उसने स्कूटी जंगल की ओर घुमा दिया. जंगल ले जाकर स्कूटी सवार युवक ने छात्रा के साथ जबरन दुष्कर्म किया. छात्रा का कहना है कि घटना के समय युवक ने अपना नाम राजकुमार नायक बताया था. छात्रा ने राजकुमार नायक के नाम से ही मामला दर्ज कराया है. छात्रा की मेडिकल जांच कराकर पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें- लोगों से करोड़ों की ठगी कर फरार हुई कोलकाता की वेयर कंपनी के दो निदेशकों को सीबीआई ने किया गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें- डीएलएओ कार्यालय ने लाभुकों को दोबारा दिया 1.5 करोड़ का मुआवजा




