
Giridih: जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है. भलकुद्दर में एक 28 वर्षीय युवक की निर्मम हत्या कर दी गयी. मृतक का शव गांव के ही एक धान खेत से मिला. सुबह जब लोगों ने शव देखा तो इसकी सूचना बेंगाबाद पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल में जुटी हुई है.
आपसी रंजिश बनी वजह !
मृतक के परिजन घटना के पीछे आपसी रंजिश का कारण बता रहे हैं. बताया गया कि मृतक कुल्लन गोस्वामी रविवार दोपहर को अपने मामा के घर जुड़पनिया गया हुआ था. शाम तक नहीं लौटने पर परिजनों को लगा कि वह मामा के घर रुक गया होगा. मगर सोमवार को अहले सुबह गांव से सटे एक धान के खेत में उसका शव पड़ा मिला. घटना स्थल से खून के धब्बे जगह-जगह पाए गए हैं. मृतक का बांया हाथ टूटा हुआ है और उसके चेहरे व सर पर चोट के निशान पाये गए हैं.
परिजनों ने घटना के पीछे गांव के ही कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है. परिजनों ने बताया कि चार दिसंबर को मृतक का झगड़ा गांव के एक व्यक्ति से हुआ था. इस दौरान भी मृतक के साथ मारपीट की गई थी. पंचायत कर मामले को सलटाया गया था और मारपीट करने वालों पर पंचायत ने जुर्माना भी लगाया था. पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्ज़े में लेकर मामले की पड़ताल में जुट गई है.
इसे भी पढ़ेंःराजधानी का सबसे ऊंचा अपार्टमेंट बना है पहनई जमीन पर, हाई कोर्ट ने…




