
Ranchi: रेलवे सुरक्षा बल के अपराध निरोधी और खोजी दस्ते ने निरीक्षण के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन से 64 केन बीयर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. आरपीएफ सूत्रों ने बुधवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे सुरक्षा बल चौकी हटिया और अपराध निरोधी एवं खोजी दस्ता की ओर से संयुक्त रूप से हटिया रेलवे स्टेशन पर गाड़ी संख्या 08624 (हटिया-इस्लामपुर स्पेशल) का गहन निरीक्षण किया गया. इस दौरान उक्त गाड़ी की कोच संख्या एस-वन में दो संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई.
इनके पास से मिले बैग से किंगफ़िशर 500 एमएल की कुल 64 केन बीयर जब्त की गयी. बरामद शराब की कीमत आठ हजार 960 रुपये बतायी गयी है. मामले में दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्तियों में वैशाली जिले के राघोपुर में निवासी रणजीत कुमार यादव, रांची के बिरसा चौक निवासी विनोद भगत शामिल हैं.
इस संबंध में राजकीय रेल थाना हटिया में आइपीसी की धारा के तहत दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें – मध्य प्रदेश भाजपा ने सदस्यों की जाति बताते हुए किया कार्यसमिति का एलान, उमा भारती को जगह नहीं




