Giridih

गिरिडीह : जमीन विवाद को लेकर हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल

 

Giridih : गांवा थाना इलाके के बिरने में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई. जिसमें आधा दर्जन घायल हो गए हैं. घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है.

जमीन विवाद को लेकर हुए झड़प में सावित्री देवी, उनका बेटा राजू यादव, बुद्धु यादव, गायत्री देवी, लीलावती देवी और चिंता देवी को गंभीर चोटे आई है. घटना के बाद परिजनों ने घायलों को गांवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है. जहां घायलों का इलाज किया जा रहा है. वहीं 3 लोगों को बेहतर इलाज से सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

जानकारी के अनुसार बुद्धु यादव का बिरने में विवादित जमीन पर उनके रिश्तेदारों राजू यादव अपनी मां सावित्री देवी के साथ जबरन काम करा रहा था. इसी दौरान बुद्धु यादव ने जब दोनों को किया, तो राजू व उसकी मां ने अचनाक हमला कर दिया. जिसमें बुद्धु यादव को गंभीर चोटें आई.

सावित्री देवी ने भी बताया कि बुद्धु यादव द्वारा मना करने के बाद वो जमीन का पेपर लेने घर गई थी. इसी दौरान उसके भैंसूर बुद्धु समेत उसके परिवार के गायत्री देवी, लीलावती देवी के साथ मिलकर चिंता देवी ने उसके बेटे राजू पर हमला कर दिया जिसमें वो जख्मी हो गए.

 

इसे भी पढ़ें : चतरा : टीएसपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार, एके-47 के साथ 20 राउंड जिंदा कारतूस बरामद

Related Articles

Back to top button