
Giridih: सदर प्रखंड और गिरिडीह के पचंबा थाना क्षेत्र के कमरशाली में सीसीएल की जमीन पर शिव मंदिर निर्माण को लेकर पुलिस और ग्रामीणों के बीच विवाद अब भी जारी है.
जबकि दुसरे दिन शुक्रवार को पचंबा थाना पुलिस ने मंदिर निर्माण के लिए जिद्द पर अड़े 11 ग्रामीणों के साथ करीब 50 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. पचंबा थाना पुलिस ने इस दौरान इलाके के उन भूमाफियाओं को भी नामजद अभियुक्त बनाया है जो मंदिर के विवादित प्लॉट को कब्जा करने के प्रयास में थे.
इस बीच सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित के निर्देश पर प्लॉट पर धारा 144 लगा दी गयी है. प्लॉट पर किसी भी तरह के निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया गया है. इधर पचंबा थाना पुलिस ने सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और सरकारी जमीन को जबरन कब्जा करने का प्रयास करने के आरोप में जिन भूमाफियाओं और ग्रामीणों पर केस दर्ज किया है.
उसमें इलाके के मुखिया रामचन्द्र दास के अलावे नागेशवर दास, सोनू अंसारी, मो. सब्बा और विनोद राणा, सूनील राणा, राजेश शर्मा, सुरेश राय, रवि राणा और अजाय शर्मा शामिल हैं
इसे भी पढ़ें : राज्य में शनिवार को भी तेज हवा के साथ वज्रपात और बारिश संभव




