News Wing Ranchi, 17 August : हज करने गये आजमीन मो नसीम अहमद (55वर्ष) की 16 अगस्त को सउदी के मक्का में दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. वह जमशेदपुर के रहने वाले थे. मृतक नसीम अहमद के पुत्र मो अकरम ने बताया कि 15 अगस्त को अब्बू-अम्मी से फोन पर बात हुई थी. दोनों ने हज-ए-उमरा कर लिया था और ख़ैरियत से थे.
दो बार पड़ा दिल का दौड़ा
नसीम अकरम ने बताया कि 16 अगस्त को उन्हें दिल का दौरा पड़ा, डाक्टर ने उन्हें अराम करने की सलाह दी. लेकिन दो घंटे के भीतर ही दूसरा दौरा पड़ गया और उनका इंतेकाल हो गया.
जेद्दा भेजने में सहयोग करेगा कमेटी
झारखंड हज कमेटी के सीईओ नुरुल होदा ने बताया कि शनिवार तक उनके बेटे को जद्दा भेजने में सहयोग करेगा ताकि मो नसीम के अंतिम संस्कार शामिल हो सके. आपको बता दें कि मो नसीम जमशेदपूर धतकीडीह के निवासी थे. 13 अगस्त को अपनी पत्नी हुसनारा के साथ रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से हज यात्रा पर मदीने के लिए रवाना हुए थे.




