GiridihJharkhand

गिरिडीह: सदर विधायक ने खंडौली के पावर सब स्टेशन का किया निरीक्षण, काम में तेजी लाने का निर्देश

Giridih: विधायक सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू ने गुरुवार को खंडौली पेयजलापूर्ति के निर्माणाधीन 10 मेगावाट पावर हाउस का निरीक्षण किया. इस दौरान एसडीओ देशराज भी विधायक के साथ मौजूद थे. लेकिन निर्माणाधीन पावर सब स्टेशन के निर्माण कार्य से सदर विधायक सोनू संतुष्ट नहीं दिखे. विधायक ने कहा कि सब स्टेशन के शिलान्यास को ढाई साल के करीब बीत चुके हैं लेकिन निर्माण अब तक पूरा नहीं हो सका है.

मौके पर एसडीओ ने जानकारी देते हुए कहा कि कुछ कार्य ही शेष रह गया है. जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा. डाड़ीडीह सब स्टेशन से खंडौली सब स्टेशन को लाइन भी जल्द मिल जाएगा. इसके लिए दोनों सब स्टेशन के बीच जितना वॉयर खींचा जाना था. उतना कार्य पूरा हो चुका है. जबकि सदर विधायक सोनू ने कार्य पूरा कर अगले 10 दिनों में सब स्टेशन को चालू करने का निर्देश दिया. सदर विधायक सोनू ने कहा कि शहरी पेयजलापूर्ति योजना के लिए खंडौली के इस सब स्टेशन में लाईन चालू होना बेहद जरुरी है. जिसे आने वाले दिनों में लोगों को सुचारु रुप से पेयजलापूर्ति मिल सके.

इसे भी पढ़ें: मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिया निर्देश, कहा- डेटा रिकवरी सेंटर और साइबर सिक्योरिटी रिस्पांस टीम बनाएं

Related Articles

Back to top button