
Giridih: मंगलवार को गिरिडीह नगर निगम में स्थानीय सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू और डिप्टी मेयर प्रकाश सेठ ने पांच करोड़ 30 लाख के लागत से 33 योजनाओं का शिलान्यास किया. योजनाओं के शिलान्यास के दौरान सदर विधायक ने कहा कि हेमंत सरकार द्वारा लगातार गिरिडीह में विकास के दिशा में कार्य किया जा रहा है. हेमंत सरकार के इसी प्रयास का परिणाम है की आज 33 योजनाओं की आधारशिला रखा जा रहा है.
इस दौरान निगम और सीसीएल के लिए प्रस्तावित 6700 नए पीएम आवास योजना निर्माण की भी 28 फरवरी के बोर्ड की बैठक में मंजूरी दिलाने को लेकर चर्चा किया गया. योजनाओं के शिलान्यास के दौरान उप नगर आयुक्त रोहित सिन्हा, वार्ड पार्षद अशोक राम, सुमित कुमार, आरती देवी, नीलम झा, एमडी असदुल्ला समेत कई वार्ड पार्षद मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर: पहले दिन 55 बालक व 11 बालिकाओं ने प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में पाई सफलता




