
Giridih : सरस्वती पूजा की तैयारी पूरे जिले में पूरी हो चुकी है. डीसी राहुल सिन्हा और एसपी अमित रेणु के निर्देश पर पूरे जिले में 268 दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं.
बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रशासिनक सूत्रों की मानें तो जितने सुरक्षा बल प्रतिनियुक्त किए गए हैं, उससे अधिक सुरक्षा बल के जवानों और पदाधिकारियों को अप्रिय घटना होने पर रिजर्व रखा गया है. जानकारी के अनुसार सदर प्रखंड में ही 62 से अधिक दडांधिकारियों को प्रतिनियुक्त किया गया है.
इसे भी पढ़ें : जमताड़ा : गांधी मैदान में 34वां कोल्ह सम्मेलन का आयोजन, कोल्ह जाति को आदिम जनजाति का दर्जा देने की मांग
जिला मुख्यालय समेत चार कंट्रोल रूम को अगले 72 घंटो के लिए सक्रिय कर दिया गया है. साथ ही इन नियंत्रण कक्ष के नंबर भी सार्वजनिक किए गए हैं. जिन नियंत्रण कक्षों को सक्रिय किया गया, उनमें शहर के गिरिडीह हाई स्कूल के समीप जिला नियंत्रण कक्ष, खोरीमहुआ अनुमंडल, डुमरी अनुमंडल और बगोदर-सरिया अनुमंडल शामिल हैं.
इन नियंत्रण कक्ष के नंबर भी सार्वजनिक किए गए. जिसमें जिला नियंत्रण कक्ष का 06532-228829, खोरीमहुआ अनुमंडल नियंत्रण कक्ष का नंबर 77660-81687, डुमरी अनुमंडल का 94313-13378 और बगोदर-सरिया अनुमंडल का 94313-94384 शामिल है.
अधिकारियों के निर्देश पर हर थाना प्रभारियों को लगातार गश्ती कर हर गतिविधी पर नजर रखने का निर्देश भी दिया गया है. सोमवार की शाम को ही शहरी क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया गया. जिसमें सदर एसडीपीओ अनिल सिंह के अलावे डीएसपी विनोद रवानी और नगर थाना प्रभारी राम नारायण समेत कई मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : अश्विन ने जमाया शतक, विशाल लक्ष्य के सामने लड़खड़ाया इंग्लैंड




