GiridihJharkhand

गिरिडीह : दुकानदार और कारोबारी से मारपीट मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को भेजा जेल

Giridih : सिहोडीह के पटेल नगर में मारपीट और चाकूबाजी के अलग-अलग मामलों में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी को जेल भेज दिया गया है. पहली घटना शहर के बरमसिया की है, जहां बरमसिया साईं आश्रम के पास फुटपाथ दुकान लगाने वाले एक दुकानदार को बरमसिया तीन युवकों ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया था. मामले में मुख्य आरोपी आशीष सिंह को जेल भेज दिया गया है. बताया गया बाइक से धक्का लगने को लेकर विवाद हुआ था, जिसमें आरोपी ने दुकानदार को चाकू से जख्मी कर दिया.

इसे भी पढ़ें :रांची यूनिवर्सिटी ने रिनपास के एमफिल और पीएचडी कोर्सेस में एडमिशन प्रोसेस किया शुरू

स्थानीय लोगों ने तीनों युवकों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन दो युवक फरार होने में सफल रहे. वहीं आशीष सिंह को लोगों ने पकड़ लिया.

दुसरी घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पटेल नगर की है, जहां 10 दिन पहले शहर के बरगंडा के किराना दुकानदार आशीष गुप्ता को सिहोडीह के दो युवक प्रेम यादव और पीयूष यादव ने रिवाल्वर का भय दिखाकर पहले जमकर मारपीट और 35 हजार लूटकर फरार हो गये. पीड़ित मामला दर्ज कराया था. जिसके आलोक में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.

इसे भी पढ़ें :महाराष्ट्र सरकार को सुप्रीम कोर्ट का झटका, परमबीर सिंह के खिलाफ दर्ज 5 मामलों की जांच CBI को सौंपी

Related Articles

Back to top button