BokaroJharkhandLead NewsTOP SLIDER

स्कूल परिसर में गिरी बिजली, चपेट में आये दर्जनों बच्चे, एक की स्थिति गंभीर

Ranchi : बोकारो जिले में स्थित उस वक्त अफरा तफरी मच गयी जब एक स्कूल में एक दर्जन से अधिक बच्चे वज्रपात की चपेट में आ गये. बताया जा रहा है कि सभी बच्चे बारिश में खेल रहे थे. बांधडीह मिडिल स्कूल में शनिवार को हुई इस घटना के बाद बच्चों को जैनामोड़ स्थित रेफरल अस्पताल इलाज के लिए भेज दिया गया. एक बच्चे की हालत गंभीर बतायी जा रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी. भारी संख्या में आसपास के लोग स्कूल पहुंचने लगे.

मामले को लेकर बोकारो की जिला शिक्षा अधीक्षक रेणुका तिग्गा ने बताया कि एक बच्चा है जो बोल नहीं पा रहा है, जिसे इलाज के लिए भेजा गया है. अन्य बच्चे ठीक हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया. कितने बच्चे चपेट में आये हैं, इसकी जानकारी नहीं मिली है. उन्होंने बताया कि स्कूल में बड़े-बड़े यूकेलिपट्स के पेड़ हैं. स्कूल में बच्चों के बैठने के लिए लोहे की बेंच-डेस्क की व्यवस्था है. उन्होंने आशंका जताया कि इसी क्रम में बच्चों को झटका लगा होगा. हालांकि पूरे मामले की जानकारी लेने के बाद ही कुछ स्पष्ट कहा जा सकता है.

इसे भी पढ़ें: मानवता शर्मशार : रक्सौल में अपराधियों ने पेट्रोल डाल दिनदहाड़े युवती को जलाया, मौत

Related Articles

Back to top button