Giridih

गिरिडीह : लाइन होटल में पुलिस ने की छापेमारी, 18 किलो गांजा जब्त

Giridih : लाइन होटल में अवैध तरीके से बिक रहे गांजा के बड़े स्टाक हीरोडीह थाना पुलिस ने जब्त किया है. हीरोडीह थाना पुलिस ने इलाके के एसडीपीओ मुकेश महतो के नेतृत्व में रविवार की देर रात लाइन होटल में छापेमारी कर ढाई लाख रुपए मूल्य के करीब 18 किलो 500 ग्राम गांजा जब्त किया. जिसमें तीन कारोबारियों को भी गिरफ्तार किया. दूसरे दिन सोमवार को प्रेस वार्ता कर एसडीपीओ मुकेश महतो और थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय ने बताया कि पिछले कई दिनों से हीरोडीह थाना क्षेत्र के बाबा लाईन होटल में अवैध तरीके से गांजा बेंचने की सूचना मिल रही थी.

सूचना के आधार पर एसडीपीओ के नेतृत्व में बाबा लाइन होटल में छापेमारी हुई. जिसमें गांजे के बड़े स्टॉक को जब्त किया गया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों ने होटल से तीन मोबाइल, एक तराजू, और स्कूटी को भी जब्त किया है.

होटल संचालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें अनिल मंडल, मो. रुस्तम और संदीप चौधरी शामिल हैं.

छापेमारी के दौरान एक आरोपी रोहित मंडल फरार होने में सफल रहा. पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि तीनों आरोपियों को गांजा कहां व किनसे आपूर्ति किया जाता था, इसकी जांच की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें : नेपाल के सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश – दो दिनों के भीतर शेर बहादुर देउबा को पीएम नियुक्त करें

Related Articles

Back to top button