Giridih

गिरिडीह : छेड़खानी के आरोपी के पुलिस की गिरफ्त से फरार होने के मामले में लीपापोती कर रहे पुलिस अधिकारी

Giridih : गत शुक्रवार पांच फरवरी को मुफ्फसिल थाना से कांड संख्या 222/20 में छेड़खानी का आरोपी अनेशवर मंडल पुलिस की गिरफ्त से फरार हो गया था.
वरीय अधिकारियों ने खुद को बचाने के लिए थाना के दो पुलिस कर्मियों को आनन-फानन में सस्पेंड कर दिया पुलिस सूत्रों की मानें तो घटना के वक्त किसी और पदाधिकारी के ड्यूटी पर होने की बात सामने आ रही है.

सस्पेंड किए गए एएसआई राधेश्याम झा की ड्यूटी खत्म हो चुकी थी. आरोपी तीन बजे के करीब फरार हुआ. इस समय तक एएसआई झा की ड्यूटी समाप्त हो चुकी थी. इसके बाद भी एएसआई को निलंबित कर दिया गया.

फिलहाल आरोपी अनेशवर मंडल अब भी पुलिस गिरफ्त से बाहर है. पुलिस आरोपी के जल्द गिरफ्तारी के दावे कर रही है. लेकिन इस मामले मुफ्फसिल पुलिस की लापरवाही यही तक सीमित नहीं है. क्योंकि जिस पीड़िता के साथ छेड़खानी की बात सामने आ रही है. उसकी न तो मेडिकल जांच ही कराई गयी, और ना ही धारा 164 के तहत पुलिस पीड़िता का बयान तक दर्ज करा पाई.

जबकि पीड़िता की मां ने गंभीर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है. इस मामले में कोई भी पुलिस अधिकारी जवाब देने से कतरा रहे हैं.
मुफ्फसिल थाना से किसी आरोपी के फरार होने का यह दूसरा मामला है.

Related Articles

Back to top button