Crime NewsGiridihJharkhandNEWS

Giridih पुलिस को मिली सफलता,सैलून संचालक हत्याकांड में शामिल चार आरोपी गिरफ्तार

 पैसों की लेन-देन को लेकर हुई थी हत्या

Giridih: पुलिस ने सैलून संचालक शंकर ठाकुर हत्याकांड का खुलासा कर दिया है. इस हत्याकांड से जुड़े चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जबकि कई आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से अब भी बाहर हैं. पुलिस को पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शंकर की हत्या पैसे के लेन-देन को लेकर हुई. पुलिस अब इन आरोपियों की निशानदेही पर हत्याकांड में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गयी है.

इसे भी पढ़ें: ममता बनर्जी ने ओवैसी पर साधा निशाना, कहा, हैदराबाद से बीजेपी का दूसरा चेहरा वोट मांगने आया है

पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है. पुलिस को मिले सफलता के दुसरे दिन रविवार को पुलिस लाईन में पत्रकारों से बातचीत में एसडीपीओ अनिल सिंह और मुफ्फसिल थाना प्रभारी विनय राम ने बताया कि शंकर ठाकुर हत्याकांड में बेंगाबाद थाना क्षेत्र के सिजुआ गांव निवासी संजय कोल, नारायण कोल, रामदेव कोल और मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बेरदंगा गांव निवासी फूलचंद कोल शामिल है. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल धारदार हथियार को भी बरामद कर लिया है.

इसे भी पढ़ें: झारखंड : मोबाइल और सोने की चेन छिनतई करने के मामले में दो गिरफ्तार

बतातें चले कि मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिहोडीह निवासी शंकर ठाकुर सिहोडीह के समीप पटेल नगर में सैलून दुकान चलाता था. बीतें 15 मार्च की शाम को दुकान बंद कर शंकर घर जाने के लिए निकला. लेकिन घर नहीं पहुंचा, तो देर रात ही परिजनों ने मामले की जानकारी मुफ्फसिल थाना पुलिस को दिया. वहीं दुसरे दिन 16 मार्च को शंकर ठाकुर का शव बेंगाबाद थाना क्षेत्र के बनगांव नदी के श्मसान घाट स्थित काली मंदिर के समीप मिला. शव की स्थिति देख ही स्पष्ट हुआ कि बेहद निर्ममता के साथ उसकी हत्या हुई है.

इसे भी पढ़ें: Jharkhand News:  कोरोना संक्रमित गर्भवती का डॉक्टरों ने किया सफल ऑपरेशन, जुड़वा बच्चों की मां बनी

 

 

Related Articles

Back to top button