
Palamu : लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई में और तेजी लाई गयी है. पुलिस अब तकनीकी का भी सहारा ले रही है. जिला मुख्यालय मेदिनीनगर और इससे सटे इलाकों में नजर रखने के लिए पुलिस ड्रोन कैमरे की मदद ले रही है.
मेदिनीनगर शहर की निगरानी ड्रोन कैमरे से होने लगी है. पुलिस ने लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ शिकंजा कसते हुए आसमान में ड्रोन कैमरे छोड़ दिये हैं. यह ड्रोन शहर के साथ ही सटे गांवों की निगरानी आसानी से कर सकेगा. वह भीड़भाड़ करने वालों की तस्वीर और वीडियो आदि बना रहा है. इस आधार पर पुलिस मौके पर पहुंचेगी और लॉक डाउन का उल्लंघन करने वालों को पकड़ लेगी.
जिले के पुलिस अधीक्षक अजय लिंडा ने बताया कि शहरी क्षेत्र में दो ड्रोन कैमरा सक्रिय है. मेदिनीनगर शहर थाने में कंट्रोल रूम बनाया गया है, जो एसडीपीओ संदीप गुप्ता के नेतृत्व में सक्रिय है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ड्रोन कैमरे से संकेत मिलते ही क्वीक रेस्पांस टीम मौके पर पहुंच जायेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ वैद्यानिक कार्रवाई करेगी.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह : जनधन खाते से 500 रुपये निकालने के लिए बैंकों में महिलाओं की भीड़ खेल रही कोरोना के खतरे से
कोयल नदी में मची भगदड़
कोयल नदी बिना कारणवश भीड़ लगाए जाने की सूचना पर पुलिस ने इस इलाके में ड्रोन कैमरा उड़ाया. नदी में अचानक ड्रोन कैमरा देखकर वहां मजमा बनाकर बैठे लोगों में भगदड़ मच गयी. कई उम्रदराज लोग नदी में खेमा बनाकर बैठे थे. कुछ बच्चे खेल रहे थे. कैमरा देखते ही सारे लोग जैसे तैसे भागने लगे.
इसे भी पढ़ेंः गढ़वा: राशन सामग्री की कालाबाजारी करने पर दो पीडीएस डीलर गिरफ्तार, कई लोगों को नहीं दिया था राशन




