
Palamu/Garhwa : कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण और लॉक डाउन के दरम्यान भी पीडीएस डीलर अपने दायित्व का अनुपालन करने में गंभीरता नहीं दिखा रहे. इस सिलसिले में पलाम प्रमंडल के गढ़वा जिले में खाद्य वितरण में अनियमितता सामने आने पर दो राशन डीलरों को आज गिरफ्तार कर लिया गया.
इसे भी पढ़ेंः 21 घंटे से जल रहा है बांकुड़ा का शिशूनिया पहाड़, खतरे में हैं कई प्रजातियों के जीव-जंतुओं की जान
जांच में सही पाया गया
गढ़वा जिले के खरौंधी थाना क्षेत्र के जन वितरण प्रणाली विक्रेता राजेन्द्र राम और संजय पासवान पर मार्च महीने में क्रमशः 280 और 295 कार्डधारियों को राशन नहीं देने का आरोप है. इन कार्डधारियों के हिस्से का राशन कालाबाजार में बेच देने की शिकायत पर खरौंधी के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी ने जांच की और सही पाया.
इसके बाद दोनों पीडीएस डीलरों के खिलाफ प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सिद्धार्थ शंकर यादव ने आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी.
कार्रवाई में ये लोग थे शामिल
गढ़वा के पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा के निर्देश पर पुलिस ने आज दोनों आरोपी डीलरों को गिरफ्तार कर लिया. डीलरों को गिरफ्तार करने वाली टीम में भवनाथपुर सह खरौंधी के थाना प्रभारी चन्द्रभूषण सिंह, प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षक कमलेश महतो, सहायक अवर निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, हवलदार मनोज सिंह, आरक्षी अरविन्द पासवान और प्रवीण मिंज शामिल थे.
इसे भी पढ़ेंः #Ranchi: बिरसा मुंडा सेंट्रल जेल के क्वारेंटाइन वार्ड में कैदी ने फांसी लगाकर जान दी




