
Giridih : माओवादियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान रविवार दोपहर गिरिडीह पुलिस और सीआरपीएफ को पीरटांड के अकबकीटांड जंगल से एक बार फिर सफलता हाथ लगी. अकबकीटांड के बनासो जंगल में सर्च ऑपरेशन के दौरान 20-20 किलो के दो केन बम बरामद किये गये.
इसे भी पढ़ेंः #Corona_Virus_Havoc : चीन में अब तक 304 की मौत, 14,380 लोग संक्रमित, भारत ने ई-वीजा की सुविधा अस्थायी रूप से रोकी
गुप्त सूचना के आधार पर चला ऑपरेशन
एएसपी दीपक कुमार के अनुसार मधुबन सीआरपीएफ की 154वीं बटालियन के सेकेंड इन कमांडेट अजय कुमार, सहायक कमांडेट राज्यवर्धन के नेत्तृव में गुप्त सूचना के आधार पर सर्च ऑपरेशन चलाया गया. टीम जब अकबकीटांड के बनासो जंगल पहुंची तो दोनों केन बम छिपाकर रखे थे.
जिसे समय रहते सर्च ऑपरेशन टीम ने बरामद कर डिफ्यूज किया. एएसपी दीपक कुमार को इस बारे में गुप्त सूचना मिली थी.
इसे भी पढ़ेंः Cricket : भारत ने फिर छीनी न्यूजीलैंड से जीत, पांच मैचों की श्रृंखला में 5-0 से क्लीन स्वीप
दो साल पहले भी मिली थी सफलता
बताते चलें कि बनासो जंगल जिस अकबकीटांड के इलाके में है. उसी इलाके से दो साल पहले गिरिडीह पुलिस को कोई गोली फायरिंग किये बगैर 17 हार्डकोर नक्सलियों को दबोचने में सफलता मिली थी.
इस सफलता के बाद ही अकबकीटांड जंगल राज्य स्तर पर माओवादियों को लेकर फेमस हुआ था. बहरहाल, दो साल बाद एक बार फिर मिली सफलता ने माओवादियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस के हौसले को बुलंद कर दिया है.
इसे भी पढ़ेंः Saudi Aramco के IPO से हो रही है #LIC के IPO की तुलना, सरकार को 50 हजार करोड़ मिलने के कयास




