
Kolkata: पश्चिम बंगाल सरकार और राज्यपाल जगदीप धनखड़ में चल रहे टकराव के बीच राज्य के शिक्षा और संसदीय कार्य मंत्री पार्थ चटर्जी ने रविवार को राजभवन में जाकर राज्यपाल से मुलाकात की है.
अपराह्न तीन बजे के करीब पार्थ राजभवन में पहुंचे थे. एक घंटे तक दोनों के बीच मुलाकात हुई.
क्या बात हुई है, इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन खबर है कि राज्य के विभिन्न विश्वविद्यालयों में जारी अस्थिर हालात और राज्य के प्रस्तावित बजट सत्र पर विस्तार से चर्चा हुई है.
इसे भी पढ़ें : #DIG कार्मिक संगीता कुमारी का दिल्ली में निधन, सोमवार को रांची लाया जायेगा पार्थिव शरीर
राज्यपाल ने की थी सरकार की आलोचना
दरअसल गत 23 जनवरी को राज्यपाल बैरकपुर के गांधी घाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे जहां राज्य सरकार की निंदा की थी और कहा था कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल हो चुकी है.
इसके पहले जब वह विधानसभा में गये थे तब गेट पर ताला लगा दिया गया था. जादवपुर विश्वविद्यालय और कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में भी राज्यपाल को घुसने नहीं दिया गया था.
इसे लेकर धनखड़ ने राज्य सरकार पर कई बड़े आरोप लगाये थे और प्रशासन की निष्क्रियता के लिए सरकार में शामिल मंत्रियों को दोषी ठहराया था.
इसे भी पढ़ें : Good News : जमशेदपुर, हजारीबाग, धनबाद, डालटनगंज और दुमका में बनेंगे नये एयरपोर्ट
रिश्तों के बीच बर्फ पिघलाने की कोशिश!
इस बीच अब राज्यपाल और शिक्षा मंत्री के मुलाकात को रिश्तों पर जमी बर्फ को पिघलाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
सूत्रों के अनुसार आगामी सात फरवरी से शुरू हो रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान राज्यपाल के अभिभाषण को लेकर विस्तार से चर्चा हुई है.
इस अभिभाषण में राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से संबोधन होना है. शाम चार बजे के करीब शिक्षा मंत्री राजभवन से बाहर निकले लेकिन मीडिया से बात नहीं की.
इसे भी पढ़ें : अग्रवाल बंधु हत्याकांड: 11 महीने बाद भी खुला घूम रहे मुख्य आरोपी, SIT गठन के बाद भी पुलिस के हाथ खाली




