GiridihJharkhand

गिरिडीह: दखलकारों की जमीन पर कब्जा करने पहुंचे दबंगों को पुलिस ने खदेड़ा

Giridih: भूमाफियाओं के कारण एक बार फिर गिरिडीह के पचंबा में हिंसक झड़प होने से टल गयी. सोमवार को जमीन के एक बड़े प्लॉट को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि लोग मारपीट पर उतारू हो गए. मामले की जानकारी मिलने पर पचंबा थाना प्रभारी मनीता कुमारी दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को वहां से हटाया.

पचंबा थाना क्षेत्र के तेलोडीह के लोहपीट्टी गांव में इरशाद अहमद वारिस और उसके पार्टनर खुर्शीद आलम कई युवकों के साथ वहां पहुंचे. एक साथ दो दखलदारों के जमीन पर जेसीबी से काम कराना शुरु कर दिया. लोहपीट्टी गांव के जमीन पर कार्य शुरु कराने की जानकारी जब दखलकार प्रदीप ठाकुर और बिमल ठाकुर व उनके परिवार के सदस्यों को मिली, तो महिलाओं के साथ सभी वहां पहुंच गए, वहीं तीसरा दखलकार अमित सिंह भी वहां पहुंचे. उन्होंने देखा कि उनकी जमीन पर कुछ युवक जेसीबी से जबरन काम करा रहे हैं. विरोध करने पर दबंगों ने हंगामा शुरू कर दिया. दोनों ओर से बहसबाजी होने लगी. महिला थाना प्रभारी के पहुंचने पर मामला जाकर शांत हुआ.

इधर लोहपीट्टी जमीन के दखलकार अमित सिंह के साथ प्रदीप ठाकुर व बिमल ठाकुर का कहना था कि लोहपीट्टी मौजा के खाता नंबर -97 का कुल करीब साढ़े 14 एकड़ का प्लॉट जब उनका पुश्तैनी है. इस प्लॉट पर पिछले कई दशक से खेती करते आ रहे हैं. उनकी जमीन पर भूमाफिया कब्जा करना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें: Jamshedpur : सीबीआई अधिकारी बताकर ठेकेदार से लाखों के गहने उतरवाकर अपराधी हुए फरार

Related Articles

Back to top button