Crime NewsGiridihJharkhand

गिरिडीह: फाइनेंस मैनेजर से लूट करने वाले बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा

Giridih: बेंगाबाद थाना पुलिस ने तीन सड़क लुटरों को गिरफ्तार किया है. इन तीनों के पास से पुलिस ने एक बाइक के साथ फाइनेंस कर्मी से लूटे गए 38 हजार में छह हजार नगद समेत एक पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस भी बरामद किया है. पुलिस को मिली सफलता के बाद बुधवार को पुलिस इंस्पेक्टर कमलेश पासवान और बेंगाबाद थाना प्रभारी प्रदीप कुमार ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरफ्तार अपराधियो में अहिलापुर थाना क्षेत्र के बसीमी गांव निवासी आजाद अंसारी, अहमद अंसारी और जुनेद अंसारी शामिल हैं. तीनों ने ही मिलकर फाइनेंस मैनेजर अमित सिंह से बेंगाबाद के बुचा नवाडीह बस्ती में लूटपाट कर गांडेय की तरफ भाग गए थे.

घटना के बाद पुलिस जांच में जुटी और तीनों को पकड़ लिया. गिरफ्तार अपराधियो ने कबूला की घटना को उन लोगों ने ही अंजाम दिया था. पुलिस के अनुसार आजाद अंसारी के खिलाफ बेंगाबाद थाना में कई और मामले दर्ज हैं. जबकि आजाद अंसारी के खिलाफ नगर थाना में बाइक चोरी के कई केस दर्ज हैं.

इसे भी पढ़ें:पूर्व मंत्री योगेंद्र साव व निर्मला देवी पर लगे आरोपों की जांच करेगी सीआईडी, अंबा ने उठाया था मामला

Related Articles

Back to top button