
Giridih: तिरंगा यात्रा के दौरान शहर के मौलाना आजाद चौक में दो समुदाय के बीच हुई रोडे़बाजी के दूसरे दिन नगर थाना में दो पक्षों के लोगों ने एक-दूसरे पर कई गंभीर आरोप लगाकर केस दर्ज कराया है.
पहले पक्ष में विहिप के जिला सह मंत्री राकेश आर्या के दिये आवेदन के आधार पर नगर थाना पुलिस ने थाना कांड संख्या 8/20 दर्ज करते हुए शहर के वार्ड नंबर 26 के वार्ड पार्षद सैफअली गुड्डु के अलावे बड़ा चौक निवासी गुलाम सरवर उर्फ नवाब, राजा असलम, गुफरान, लड्डन मियां, सोनू, दानिश और शहर के बीबीसी रोड निवासी सरफराज समेत 150 को हरवे-हथियार के साथ मौलाना आजाद चौक में साजिश रचकर हमला करने और पथराव करने का आरोपी बनाया है.
इसे भी पढ़ें : #MedicalWaste पर स्वास्थ्य सचिव ने बैठायी जांच, बोकारो के निजी अस्पताल, बीजीएच और डायग्नोस्टिक सेंटर जद में
पथराव से यात्रा में शामिल कई घायल हो गये – विहिप नेता
थाने को दिये आवेदन में विहिप नेता ने आरोप लगाया है कि तिरंगा यात्रा की स्वीकृति मिलने के बाद तिरंगा यात्रा का जुलूस स्वीकृत रुटों से गुजरते हुए वापस लौट रहा था. इसी दौरान आजाद चौक में पथराव के बाद भगदड़ मची और पूरे शहर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया.
एक समुदाय द्वारा किये गये पथराव में तिरंगा यात्रा के जुलूस में कई घायल हो गये. विहिप नेता ने इस दौरान प्रशासन पर भी पक्षपात करने का आरोप लगाया है.
इधर शहर के मौलाना आजाद चौक में हुई पथराव की घटना के खिलाफ स्टेशन रोड निवासी और अंबेडकर मार्केट के मुर्गा दुकान कारोबारी शाहनवाज अहमद ने थाना को दिये आवेदन में आरोप लगाते हुए कहा है कि तिरंगा यात्रा में शामिल लोग अचानक मार्केट के कई दुकानों पर टूट पड़े और उनके मुर्गा दुकान में भी धावा बोल दिया.
इसे भी पढ़ें : बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर बाबूलाल ने कहा ‘अभी कुछ भी तय नहीं’…न्यूज विंग को बतायी पूरी कहानी
मेरी दुकान पर धावा बोला – मुर्गा कारोबारी
मुर्गा कारोबारी शानवाज के दिये आवेदन के आधार पर नगर थाना कांड संख्या 9/20 में धारा 147/341/323/427/379/149/के तहत केस दर्ज किया गया. थाना को दिये आवेदन में कारोबारी ने आरोप लगाया कि जुलूस का नेत्तृव गांडेय के पूर्व विधायक जयप्रकाश वर्मा, जमुआ विधायक केदार हाजरा कर रहे थे.
जबकि जुलूस में पूर्व नप अध्यक्ष दिनेश यादव, दीपक यादव, विभाकर पांडेय, भाजपा नेता सह जिप उपाध्यक्ष कामेश्वर पासवान, भाजपा नेता संदीप डंगाईच, शिवम आजाद, बीबीसी रोड निवासी वार्ड पार्षद सुमित कुमार, पद्म चौक निवासी विवेश जालान, भाजपा नेता दिलीप उपाध्याय समेत अन्य लोग थे.
इस दौरान इन नेत्तृवकर्ता के नेत्तृव में ही जुलूस शहर भ्रमण के दौरान कई आपत्तिजनक नारे लगाये जा रहे थे. भ्रमण के क्रम में जुलूस जब चौक पहुंचा, तो जुलूस में शामिल लोगों ने चौक की दुकानों को चिन्हित कर तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया.
भीड़ में शामिल लोगों के हाथों में लाठी-रॉड समेत कई हथियार थे. कारोबारी ने शिवमुहल्ला निवासी विवेक गुप्ता उर्फ विक्की पर आरोप लगाते हुए कहा कि विक्की ने अपने हाथ में रॉड लिए अचानक हमला कर दिया जिससे कारोबारी का सिर फट गया.
इस बीच शिव मुहल्ला के ही गौतम कुमार राम के अलावे टिंकू केसरी, पुष्पाजंलि टेलर्स के आलोक केसरी समेत करीब 500 लोगों ने उनके मुर्गा दुकान को लूट लिया.
नगर थाना पुलिस दोनों और से केस दर्ज कर मामले की जांच में जुट गयी है.
इसे भी पढ़ें : महाधिवक्ता अजित कुमार पर मुकदमा करेंगे सरयू राय, मिलेंगे सुब्रह्मण्यम स्वामी से




