
Ranchi: देश में मंकी पॉक्स के मामले सामने आ रहे है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं हर जगह सस्पेक्टेड मरीजों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में देवघर में मंकी पॉक्स का एक सस्पेक्टेड मरीज सामने आया है. इसके बाद वहां पर एहतियात बरता जा रहा है. मरीज का सैंपल टेस्ट के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में देवघर के डीसी मंजू नाथ भजयंत्री ने बताया कि पहले से ही मंकीपॉक्स को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट पर है.
इसे भी पढ़ें:18 साल से अधिक के 25 परसेंट लोगों को नहीं लगी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज
देवघर आने वाले रेल यात्री और हवाई जहाज से आने वाले लोगों की जांच की जा रही है. बताते चलें कि पलामू और गढ़वा में पहले ही एक-एक सस्पेक्टेड मिल चुका है.
वहीं केरल, तमिलनाडु और दिल्ली में मंकीपॉक्स के केस मिल चुके है. साथ ही डीसी ने कहा कि कोरोना के कारण दो साल तक विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला का अयोजन नहीं किया गया था. इस साल मेले का अयोजन हुआ है. भारी संख्या में श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंच रहे हैं. इसलिए हमने स्क्रीनिंग की व्यवस्था की है और बाहर से आने वाले सभी लोगों को पर नजर रखी जा रही है.
इसे भी पढ़ें:Jharkhand Assembly Monsoon Session: सुखाड़ पर मंत्री बादल ने कहा- अब तक की बारिश चिंता का विषय, स्थिति पर नजर




