
Hazaribagh : सदर थाना क्षेत्र के डिस्टिक बोर्ड चौक के पास एलआईसी ऑफिस के सामने से ढाई लाख रुपए की लूट का मामला सामने आया है. इस संबंध में भुक्तभोगी पदमा चौक निवासी संजय कुमार गुप्ता ने सदर थाना को सूचना दी है.
बता दें कि डिस्टिक बोर्ड चौक में ट्रैफिक थाना स्थित है जहां रोजाना गाड़ियों की चेकिंग की जाती है. इसके बावजूद भी लुटेरे संजय कुमार गुप्ता के हाथ में रखे बैग को छीनकर भागने में सफल रहे.
इसे भी पढ़ें: मेयर-अध्यक्ष का चुनाव दलीय आधार पर नहीं होगा, डिप्टी मेयर को चुनेंगे पार्षद
भुक्तभोगी ने बताया कि उनके पास 1 लाख 27 हजार 800 रुपए थे और बैंक ऑफ इंडिया डिस्ट्रिक्ट बोर्ड चौक ब्रांच से उन्होंने 1 लाख 21 हजार रुपए निकाले थे. पैसे निकालकर वे एलआईसी ऑफिस जा रहे थे. इसी क्रम में बाइक सवार दो लोगों ने उनके हाथ में रखे बैग को छीनकर बरही की ओर भागने लगे.
बैंक ऑफ इंडिया में लगे सीसीटीवी के अनुसार भुक्तभोगी जब पैसे की निकासी कर रहा था उस वक्त एक लुटेरा उसकी रेकी कर रहा था. पैसे निकालकर जैसे ही भुक्तभोगी ने काउंटर से हटा लुटेरे ने अपने दूसरे साथी को इस बात की सूचना दी. जिसके बाद लूट की घटना को अंजाम दिया गया.
इसे भी पढ़ें:JHARKHAND VIDHAN SABHA: नमाज कक्ष विवाद- सड़कों पर उतरे भाजपाइयों पर बरसी लाठियां, सदन में हंगामा, झारखंड बंद का एलान
पुलिस ने बताया कि बैंक कर्मियों से सीसीटीवी की मांग की गयी जिससे लुटेरों की पहचान की जा सके. उन्होंने 2 दिन के बाद सीसीटीवी फुटेज देने की बात कही है.
डिस्टिक बोर्ड चौक पर लगे सारे सीसीटीवी को निरस्त हैं. पूरे शहर में कुल 273 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं. जिसमें 260 खराब हैं. वहीं 13 सीसीटीवी कैमरा का लेंस खराब है.
इसे भी पढ़ें:देवघर, रजरप्पा, भद्रकाली सहित अन्य धर्मस्थलों को खोलने पर फैसला अब अगले हफ्ते




