
Giridih: गिरिडीह के माइका निर्यातक एसोसिएशन और चैंबर ऑफ कॉमर्स ने हेमंत सरकार के प्रति आभार जताने के लिए रविवार को सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू सम्मानित किया.
मौके पर लोगों ने कहा कि माइका के वैध कारोबार को लेकर भाजपा सरकार नाकाम रही थी. वहीं दूसरी तरफ सदर विधायक सोनू पिछले दो सालों से इसके वैध कारोबार को मान्यता दिलाने के लिए प्रयसरत रहे.
रविवार को शहर के वृंदावन होटल में आयोजित सम्मान समारोह में इस न माइका निर्यातक एसोसिएशन के अशोक जैन, राजेंद्र बागेडिया, राजेश छापरिया, चैंबर के निर्मल झुनझुनवाला मौजूद रहे.
सम्मान समारोह की शुरुआत लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देकर की गयी.
मौके पर सदर विधायक सोनू ने कहा की ये अफसोस जाहिर करने वाला बात है कि इस नेचुरल अपशिष्ट पदार्थ का वन भूमि रहने के कारण समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा था. विधायक सोनू ने कहा कि सरकार बनने के बाद से वो लगातार प्रयास कर रहे थे.
बात की पहल के लिए खूद खनन सचिव श्रीनिवास ने महिलाओं से बात कर उनके जानकारी ली. उन्होंने कहा कि बिहार माइका एक्ट में ऐसा में कोई प्रावधान नहीं था. लेकिन हमने इसे वैध किया.
सम्मान समारोह में गिरिडीह और कोडरमा के कई निर्यातक शामिल हुए. इस दौरान सदर विधायक सोनू का सम्मान शॉल और बुके देकर सम्मानित किया गया.




