
Giridih : बगोदर थाना इलाके के संतरूपी गांव से जमीन कारोबारी शमशेर आलम को मंगलवार की शाम अगवा कर लिया गया है. पांच की संख्या में आये लोगों ने शमशेर आलम का अपहरण किया है. इस दौरान अपराधियों ने फायरिंग भी की.
जमीन कारोबारी हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना इलाके के गेंदा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. अपहरण का कारण अभी स्पष्ट नहीं है. घटना की सूचना के बाद बगोदर और विष्णुगढ़ थाना की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है.
जानकारी के अनुसार जमीन कारोबारी शमशेर आलम बगोदर थाना के संतरूपी गांव में एक नर्सिंग होम का निर्माण करा रहे थे. मंगलवार की शाम जब निर्माणाधीन भवन का काम निपटा कर कारोबारी रोड पर अपनी गाड़ी पर बैठे थे, इसी दौरान एक बोलेरो और एक अपाची बाइक से पांच की संख्या में आये अपराधियो अपहरण की घटना को अंजाम दिया. गाड़ी में सेट सीसीटीवी कैमरा में सारी घटना कैद हो गई है.
दोनों गाड़ी से अपराधी बगोदर के अटका की तरफ से आते दिख रहे हैं. इधर घटना के बाद इलाके को सील कर दिया गया है. पुलिस छापेमारी कर रही है.
इसे भी पढ़ें : पलामूः महिला कैदी और उसके नवजात की मौत, हत्या के आरोप में सेंट्रल जेल में थी बंद




