
Ranchi: हटिया-हावड़ा-हटिया क्रियायोगा एक्सप्रेस में 1 जनवरी 2022 और उससे आगे की तारीख का भी टिकट आरक्षण बंद हैं. ऐसे में झारखंड पैसेंजर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार सरावगी और सचिव प्रेम कटारूका ने दक्षिण पूर्व रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक को पत्र लिखा है जिसमें बताया गया है कि क्रियायोगा एक्सप्रेस में 31दिसम्बर 21 के बाद 1 जनवरी 2022 और आगे के टिकट आरक्षण बंद हैं जिसे जल्द शुरू कराने का कष्ट करेंगे जिससे यात्रियों को कठिनाइयों का सामना न करना पड़े. साथ ही उन्होंने बताया कि रेलवे के नियमों के तहत टिकटों का आरक्षण 120 दिन पूर्व से प्रारम्भ हो जाता है. ऐसे में जिन गाड़ियों का नियमितीकरण अभी तक नहीं हुआ है उनका नियमतीकरण कर आगे के दिनों की टिकटों का आरक्षण शुरू कराने का कष्ट करेंगे.
इसे भी पढ़ें – सवारी पर 60 लोग ऊपर-नीचे सवार हो 25 किलोमीटर दूर पहुंचे आधार बनवाने, बैरंग लौटे




