BokaroJharkhand

बोकारो के पीएनबी मंडल कार्यालय में लगी आग, लाखों का नुकसान

Bokaro: बोकारो शहर के सेक्टर-4 सिटी सेंटर स्थित पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय में बुधवार रात को शॉट सर्किट से आग लग गई. इस आगजनी में में लाखों का नुकसान हो गया है. घटना रात के करीब एक बजे के आस-पास की है.

इसे भी पढ़ेंः 18 करोड़ की लगात से बने स्लॉटर हाउस पर क्यों लग सकता है ग्रहण

बैंक के पास फुटपाथ पर सोने वाले लोगों ने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी. जिसके बाद दमकल विभाग के कर्मियों ने आग को बुझाने का काम किया.

कार्यालय पूरी तरह हो गया खाक

मंडल कार्यालय इस आगजनी में पूरी तरह जलकर खाक हो गया है. फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कैंटीन में रखे दो गैस सिलेंडर को जान जोखिम में डाल कर निकाला. वरना ये हादसा काफी बड़ा हो सकता था. वही शॉट सर्किट से लगी आग से ऑफिस के फर्निचर, कंप्यूटर, केबिन सहित सभी कुछ जल गए है. वही गुरुवार की सुबह किसी को अंदर जाने नहीं दिया गया. अधिकारियों का कहना है कि अभी जांच के बाद ही नुकसान की बात सामने आएगी.

Related Articles

Back to top button