Corona_UpdatesNational

#IndiaFightsCorona: यूपी सरकार ने नोएडा और लखनऊ समेत 15 जिलों के हॉटस्पॉट्स सील किये

Lucknow: कोरोना वायरस के खतरे के बीच यूपी की योगी सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए राज्य के 15 जिलों के कोरोना प्रभावित सभी हॉटस्पॉट्स को पूरी तरह सील कर दिया है.

इन 15 जिलों में राजधानी लखनऊ के साथ वे सभी जिले शामिल हैं जहां लगातार जमातियों या उनके संपर्क में आये लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है.

इन जिलों के हॉटस्पॉट्स बुधवार रात 12 बजे से 13 अप्रैल तक के लिए सील किये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : whatsapp पर खबरें भेजना मुश्किल, न्यूज विंग की खबरें पढ़ते रहने के लिए हमारे Telegram चैनल से जुड़ें, जानें कैसे जुड़ें टेलिग्राम चैनल से

सभी घरों को करेंगे सेनेटाइज

जानकारी के मुताबिक, योगी सरकार ने आगरा, शामली, मेरठ, बरेली, कानपुर, वाराणसी, लखनऊ, बस्ती, गाजियाबाद, सहारनपुर, महाराजगंज, सीतापुर, बुलंदशहर, फिरोजाबाद और नोएडा के हॉटस्पॉट्स को सील करने का फैसला किया है.

सूत्रों के मुताबिक, इन स्थानों के सभी घरों को सेनेटाइज किया जायेगा और यहां आवश्यक वस्तुओं की पूर्ति होम डिलिवरी के जरिए की जायेगी.

ये सभी जिले कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं. इनमें वे जिले शामिल हैं, जिनमें 6 से अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये गये हैं.

इसे भी पढ़ें : #CoronaUpdates: रिम्स में एक और कोरोना संदिग्ध की मौत, नेफ्रॉन में कराती थी डायलिसिस

पूरी तरह से सील नहीं होंगे जिले: अवनीश अवस्थी

यूपी सरकार के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी का कहना है कि जिन जिलों में 6 से अधिक कोरोना पॉजिटिव केस है वहां के हॉट स्पॉट सील किये जायेंगे.

अवस्थी के मुताबिक, इन सभी जिलों को पूरी तरह से सील नहीं किया जायेगा. जबकि रिपोर्ट्स की मानें तो इन जिलों को 30 अप्रैल तक कम्प्लीट लॉकडाउन में रखा जा सकता है.

दुकानों पर भी जाने पर होगी पाबंदी

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान किसी को भी घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी. यहां तक कि लोगों के दुकानों पर भी जाने पर बैन रहेगा, जिनके पास कर्फ्यू पास होगा, सिर्फ वही सड़क पर निकल पायेंगे.

सूत्रों ने यह भी बताया कि पूरे यूपी में बिना मास्क के 30 अप्रैल तक घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जायेगा. वहीं 31 मई तक कोई बैंक किसी किसान को नोटिस नहीं जारी करेगा.

इसे भी पढ़ें : यौन शोषण के मामले में MLA ढुल्लू महतो को HC से नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button