
Giridih : पिछले 24 घंटे में तीन लोगों की मौत गिरिडीह में कोरोना संक्रमण से हो चुकी है. मंगलवार को शहर के अलकापुरी निवासी बीमा कर्मचारी की मौत कोरोना से हुई थी.
जानकारी के अनुसार बीमा कर्मचारी की पत्नी इलाज के लिए पड़ौसियों को सहयोग के लिए बुलाती रही लेकिन कोरोना के खतरे के कारण पड़ौसियों ने भी बीमा कर्मचारी का सहयोग नहीं किया.
मंगलवार की देर रात ही शहर के बरमसिया के समाजसेवी और डीजे सांउस सिस्टम एसोसिएशन के पदाधिकारी रामजी यादव ने पीपीई किट पहन कर उनके शव का दाह-संस्कार प्रशासनिक अधिकारियों के देखरेख में किया.
इसे भी पढ़ेःBig Breaking : कोरोना से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत
बुधवार को ही दो और लोगों की मौत कोरोना की वजह से हो गयी. इसमें गांडेय के भाजपा नेता बबलू पाठक की मौत रांची के रिम्स में इलाज के दौरान हो गयी.
वो 4 दिन पहले कोरोना से संक्रमित हुए थे. रिपोर्ट पॉजिटीव आने के बाद वो देवघर चले गए. जहां उनका इलाज चल रहा था. जिसके बाद उन्हें रांची के रिम्स में रेफर कर दिया गया. जहां बुधवार की सुबह उनकी मौत हो गयी.
इधर शहर के प्रसिद्ध युवा अधिवक्ता मुकेश सिन्हा की मौत भी बुधवार को कोरोना से हो गयी. वो 3 दिन पहले संक्रमित पाए गए थे. संक्रमित होने के बाद गिरिडीह के सदर अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में उनका इलाज चल रहा था.
जानकारी के अनुसार युवा अधिवक्ता मुकेश सिन्हा की हालत बिगड़ने के कारण ही उन्हें दो दिनों से ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा था. इसी बीच बुधवार को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने उन्हें धनबाद रेफर कर दिया. लेकिन धनबाद ले जाने के क्रम में गोविंदपुर में ही उनकी मौत हो गयी.
इधर जिले में बिगड़ते हालात को देखते ही बुधवार को डीसी राहुल सिन्हा, एसपी अमित रेणु और सदर एसडीएम प्रेरणा दीक्षित ने पुलिस जवानों के साथ शहर का जायजा लेने निकले. इस दौरान अधिकारियों ने आम लोगों से कोरोना को लेकर सर्तकता बरतने की अपील भी की.
इसे भी पढ़ेःकोरोना आपदा में मुंह दिखाई करके मरीजों की जान आफत में डाल रहे हैं प्राइवेट अस्पतालः बाबूलाल मरांडी




