
Dhanbad : कोरोना वायरस संक्रमण डरावना होता जा रहा है. धनबाद में कोरोना की चपेट में एक पूरा परिवार आ गया है. कोरोना से एक ही परिवार के 5वें सदस्य की भी मौत हो गयी.
बता दें कि कल ही इस परिवार के चौथे सदस्य की मौत कोरोना की वजह से हो गयी थी. जिसके बाद आज कोरोना ने 5वें सदस्य की जान ले ली. घटना से इलाके के लोगों में डर का माहौल है.
इस बीच गांव में कुछ और लोगों को भी कोरोना होने की आशंका जताई जा रही है. इसके बाद जिला प्रशासन गांव को सील करने की तैयारी में है. घटना गोविंदपुर प्रखंड के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के काशीटांड की घटना है.
इसे भी पढ़ेःघ्वजाधारी के महंत सुखदेव दास के कोरोना पॉजिटिव, आश्रम को बन्द किया गया




